भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हर ख़ुशी में कोई कमी सी है / जावेद अख़्तर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) छो |
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
हर ख़ुशी में कोई कमी-सी है | हर ख़ुशी में कोई कमी-सी है | ||
हँसती आँखों में भी नमी-सी है | हँसती आँखों में भी नमी-सी है | ||
पंक्ति 13: | पंक्ति 12: | ||
किसको समझायें किसकी बात नहीं | किसको समझायें किसकी बात नहीं | ||
− | + | ज़हन और दिल में फिर ठनी-सी है | |
ख़्वाब था या ग़ुबार था कोई | ख़्वाब था या ग़ुबार था कोई |
19:36, 30 मार्च 2010 के समय का अवतरण
हर ख़ुशी में कोई कमी-सी है
हँसती आँखों में भी नमी-सी है
दिन भी चुप चाप सर झुकाये था
रात की नब्ज़ भी थमी-सी है
किसको समझायें किसकी बात नहीं
ज़हन और दिल में फिर ठनी-सी है
ख़्वाब था या ग़ुबार था कोई
गर्द इन पलकों पे जमी-सी है
कह गए हम ये किससे दिल की बात
शहर में एक सनसनी-सी है
हसरतें राख हो गईं लेकिन
आग अब भी कहीं दबी-सी है