भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुछ नमक से भरी थैलियाँ खोलिए / ओमप्रकाश यती" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओमप्रकाश यती }} {{KKCatGhazal}} <poem> कुछ नमक से भारी थैलिय…) |
|||
| पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
<poem> | <poem> | ||
| − | कुछ नमक से | + | कुछ नमक से भरी थैलियाँ खोलिए |
फिर मेरे घाव की पट्टियाँ खोलिए। | फिर मेरे घाव की पट्टियाँ खोलिए। | ||
19:57, 22 अप्रैल 2010 का अवतरण
कुछ नमक से भरी थैलियाँ खोलिए
फिर मेरे घाव की पट्टियाँ खोलिए।
मेरे ‘पर’ तो कतर ही दिए आपने
अब तो पैरों की ये रस्सियाँ खोलिए।
पहले आहट को पहचानिए तो सही
जल्दबाज़ी में मत खिड़कियाँ खोलिए।
भेज सकता है काग़ज के बम भी कोई
ऐसे झटके से मत चिटिठयाँ खोलिए।
जिसको बिकना है चुपके से बिक जाएगा
यूँ खुले आम मत मण्डियाँ खोलिए।
