भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शून्य-2 / प्रदीप जिलवाने" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप जिलवाने |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> शून्य एक भरोस…)
 
(कोई अंतर नहीं)

02:59, 13 मई 2010 के समय का अवतरण

शून्य एक भरोसा है
अपने कहे के समर्थन में

मैंने एक उड़ती चिड़िया
की तरफ इशारा किया।

चिड़िया जिसके लिए उसका शून्य ही
आज का भरोसा
कल की आश्वस्ति है
अपने शून्य में ही अपना दिगन्त देखती है

शून्य क्या है?
उनसे पूछिए
जिनके पास शून्य भी नहीं होता।

शून्य एक भरोसा है
और यह उतना ही सच है
जितना यह कि भरोसा एक शून्य नहीं।