भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"घाट कब उतरी हमारी नाव भी / तलअत इरफ़ानी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तलअत इरफ़ानी }} {{KKCatGhazal}} <poem> घाट कब उतरी हमारी नाव भी…) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=तलअत इरफ़ानी | |रचनाकार=तलअत इरफ़ानी | ||
+ | |संग्रह=हिमाचल की याद / तलअत इरफ़ानी | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
09:08, 16 मई 2010 के समय का अवतरण
घाट कब उतरी हमारी नाव भी,
धुल गए जब साहिलों के चाव भी।
नद्दियों तुम भे ज़रा दम साध लो।
भर चुके कच्चे घडों के घाव भी।
आरज़ू ग़र्काब होती देख कर,
बह गये कच्चे घडों के घाव भी।
मैं तो मिटटी का खिलौना ही सही,
तुम मेरी खातिर कभी चिल्लाओ भी।
भोग ही लेते किए की हम सज़ा,
काश चल जाता हमारा दाव भी।
बज़्म से जाना ही था वरना हमें,
क्या बुरा था आप का बर्ताव भी।
तुम यहीं सर थाम कर बैठे रहो,
शहर में तो हो चुका पथराव भी।
यह ठिठुरती शाम यह शिमला की बर्फ।
दोस्तों! जेबों से बाहर आओ भी।
तन बदल कर हमसे तलअत ने कहा,
क्यों खडे हो अब यहाँ से जाओ भी।