भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पंचम पिकरव, विकल मनोभव / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("पंचम पिकरव, विकल मनोभव / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:47, 22 मई 2010 के समय का अवतरण
पंचम पिकरव, विकल मनोभव,
यौवन उत्सव!
मधुवन गुंजित, नीर तरंगित,
तीर कल ध्वनित!
हँसमुख सुन्दर प्रिय सुख-सहचर,
प्रिया मनोहर,
पी मदिराधर सखे, निरन्तर,
जीवन क्षण भर!