भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज सुबह है कि एक प्रतिज्ञा है / लाल्टू" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाल्टू |संग्रह= }} <Poem> आज सुबह है कि एक प्रतिज्ञा ह...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=लाल्टू | |रचनाकार=लाल्टू | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह= |
}} | }} | ||
− | < | + | {{KKCatKavita}} |
+ | <poem> | ||
आज सुबह है कि एक प्रतिज्ञा है | आज सुबह है कि एक प्रतिज्ञा है | ||
दिनों की सालों की जकड़न फेंक रहा हूँ | दिनों की सालों की जकड़न फेंक रहा हूँ |
12:36, 24 मई 2010 के समय का अवतरण
आज सुबह है कि एक प्रतिज्ञा है
दिनों की सालों की जकड़न फेंक रहा हूँ
आज सुबह है कि पौधे रोपने लगा हूँ
मिट्टी पानी बना हूँ सींचने लगा हूँ
आज आवाज़ें सुनने लगा हूँ
यह जो ठकाठक सुन रहा ये छेनियाँ और हथौड़े हैं
सुबह से भी पहले सुबह होती है उनकी
मेरे जगने तक ठक-ठक ठकाठक चल रहे होते हैं
हर ओर कुछ बन रहा, हो रहा निर्माण
आज सुबह है कि चिढ़ नहीं रहा
आवाज़ों को सँजो रहा हूँ
सों-सों की आवाज़ें हैं बसों की ट्रकों की
थोड़ी ही दूर है सड़क
निंदियाई होंगी आँखें ड्राइवरों की अब भी
मलते हुए आँखों को रेस में लगे हैं
आज सुबह है कि सब को सब कुछ मुआफ है
मैं अपनी ही क़ैद से कर रहा हूँ मुक्त खुद को
ज़मीं से ऊपर नहीं ठोस फर्श पर रख पैर
रच रहा हूँ शब्द।