भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उमर रह धीर वीर बन रह / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("उमर रह धीर वीर बन रह / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:36, 24 मई 2010 के समय का अवतरण
उमर रह, धीर वीर बन रह,
सुरा के हित अधीर बन रह!
प्रेम का मंत्र याद कर रह,
न व्यर्थ विवाद वाद कर रह!
प्रणय की पंथ धूल बन रह,
सदा हँस, गंध फूल बन रह!
किसी की मधुर चाह बन रह,
यार के लिए राह बन रह!