भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक नन्ही चिड़िया / किशोर कुमार खोरेंद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किशोर कुमार खोरेंद्र }} {{KKCatKavita}} <poem> यह कैसा हैं महा…)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:24, 24 मई 2010 के समय का अवतरण

यह कैसा हैं महावृत
जो हैं अपरिमित

जिसमें व्यास हैं न त्रिज्या

उसे छूना जितना चाहूँ
उसकी परिधि भी लगती हैं
तब क्षितिज सी मिथ्या

बिना केंद्र बिंदु के
किस प्रकार से -
खींची है किसने यह
बिना आकार की यह गोलमाल दुनिया

न ओर का पता न छोर का
फिर भी -
आकाश को भी
अपने परों से ..नाप रही हैं

हर मन के घोंसलों से ......उड़कर
एक नन्ही चिड़िया