भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह जग मेघों की चल माया / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("यह जग मेघों की चल माया / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:24, 25 मई 2010 के समय का अवतरण
यह जग मेघों की चल माया,
भावी, स्वप्नों की छल छाया!
तू बहती सरिता के जल पर
देख रहा अपनी प्रतिछबि नर!
उठे रे, कल के दुख से व्याकुल,
जीवन सतरँग वाष्पों का पुल!
कल का दुख केवल पागलपन,
पल पल बहता स्वप्निल जीवन!
ले, उर में हाला ज्वाला भर,
सुरा पान कर, सुधा पान कर!