भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अंबर फिर फिर क्या करता स्थिर / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("अंबर फिर फिर क्या करता स्थिर / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:32, 27 मई 2010 के समय का अवतरण
अंबर फिर फिर क्या करता स्थिर,
यह चिर अविदित!
छीन स्वप्न सुख, देता क्यों दुख
वह सब को नित!
बीते युग-क्षण करते चिन्तन
स्थिर न हुआ चित,
किया क्या उमर, गँवा दी उमर,
रहा अनिश्चित!