भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जागा जग / लीलाधर मंडलोई" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=रात-बिरात / लीलाधर मंडलोई …)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:24, 28 मई 2010 के समय का अवतरण

सुबह-सुबह
एक बच्चा बेच आया घरो-घर
ढेर से अखबार

सुबह-सुबह
एक बच्चा देख आया बागीचों में
हँसते हुए सुर्ख गुलाब

सुबह-सुबह
एक बच्चा दौड़ आया
मैदान में ताकत भर तेज

सुबह-सुबह
एक बच्चा कर आया दर्ज चेतावनी
टी.वी. पर नाटो के विरूद्ध

सुबह-सुबह जागा जग कई बरस बाद