भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ख़ामोशियों में भी कुछ शोर रहता है / अनामिका तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Aditi kailash (चर्चा | योगदान) (ढूँढू) |
|||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
दो रोटियों में सिमटा वजूद | दो रोटियों में सिमटा वजूद | ||
− | फिर किसमें | + | फिर किसमें ढूँढू ख़ुद की पहचान। |
</poem> | </poem> |
08:14, 29 मई 2010 का अवतरण
ख़ामोशियों में भी कुछ शोर रहता है
और परछाइयों के पीछे
कोई आहट दिल-ओ-दिमाग़ में
दूर-दूर तक फैली है तन्हाई
फिर भी, गुज़रे वक़्त का इन्तज़ार रहता है,
कोशिशें नाकाम हज़ार बार कीं
ख़ुद को समझाने की
कोई रहनुमा नहीं जो सम्भाले हालात को।
फिर किस इन्तज़ार में
ये चन्द साँसें चल रही हैं
जज़्बातों की रोज़ ही जलती होली
फटी-नुची लाशों की रोज़ की नुमाइश
दो रोटियों में सिमटा वजूद
फिर किसमें ढूँढू ख़ुद की पहचान।