भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दोनों / कुमार अनुपम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अनुपम |संग्रह= }} <Poem> दोनों में कभी रार का क...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{KKGlobal}}
+
{{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=कुमार अनुपम  
 
|रचनाकार=कुमार अनुपम  
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
  

03:03, 2 जून 2010 का अवतरण

{


दोनों में कभी
रार का कारण नहीं बनी
एक ही तरह की कमी-

'चुप' रहे दोनों
फूल की भाषा में
शहर नापते हुए
रहे इतनी दूर... इतनी दूर
जितनी बिछोह की इच्छा

बाहर का तमाम धुआँ-धक्कड़ और तकरार सहेजे
नहाए रंगों में
एक दूसरे के कूड़े में बीनते हुए उपयोगी चीज

खुले संसार में एक-दूसरे को
समेटते हुए चुम्बनों में
पड़ा रहा उनके बीच एक आदिम आवेश का परदा
यद्यपि वह उतना ही उपस्थित था
जितना 'नहीं' के वर्ण युग्म में 'है'
कई रंग बदलने के बावजूद
रहे इतना पास.... इतना पास
जितना प्रकृति।