भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुझे कोई नहीं पढ़ता!! / विजय कुमार पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: मुझे कोई नहीं पढ़ता / विजय कुमार पंत {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय कुमा…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | |||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
पंक्ति 16: | पंक्ति 15: | ||
से बने | से बने | ||
बेतरतीब गद्द-मद्द | बेतरतीब गद्द-मद्द | ||
− | एक | + | एक दूसरे में उलझे हुए चित्र |
पढ़ लेते हैं | पढ़ लेते हैं |
10:59, 7 जून 2010 के समय का अवतरण
मुझे कोई नहीं पढ़ता...
पढ़ लेते हैं
लोग
टेढ़ी -मेढ़ी रेखाओं
से लिखी
तक़दीर
पढ़ लेते हैं चमकीले रंगों
से बने
बेतरतीब गद्द-मद्द
एक दूसरे में उलझे हुए चित्र
पढ़ लेते हैं
सफ़ेद कागज़
पर उतरे हुए
काले शब्दों
के अहसास ,
बिम्ब और प्रतिबिम्ब
लेकिन
मुझे कोई नहीं पढ़ता
क्योंकि मुझे कभी
लिखा नहीं गया
मेरा चित्र
कोई नहीं बनाता
मुझे कोई नहीं पढ़ता
मैं मन हूँ
मैं भविष्य जैसा कठिन तो नहीं !