भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ए लड़की / विष्णु नागर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णु नागर |संग्रह=घर से बाहर घर / विष्णु नागर }} <…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:32, 8 जून 2010 के समय का अवतरण
लड़की मुंह मत धो बार-बार
ज्यादा गोरी हो गई तो तेरे पे लड़के मरेंगे पूरे शहर के
किस-किस को रिजैक्ट करेगी तू
और तूने खुद ही पसंद करना और रिजैक्ट करना शुरू कर दिया
तो तेरे डैडी-मम्मी बेचारे क्या करेंगे
इससे उन्हें जो सदमा लगेगा
उसकी जिम्मेदारी क्या तू लेगी?
इसलिए ए लड़की
मत धो
मत धो
मत धो
बार-बार
मुंह
मत धो
एक ही बार काफी है
मेरी बच्ची!