भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या मेरी आत्मा का चिर धन / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(इसी सदस्य द्वारा किये गये बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत | |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत | ||
− | |संग्रह= गुंजन / सुमित्रानंदन पंत | + | |संग्रह= गुंजन / सुमित्रानंदन पंत; पल्लविनी / सुमित्रानंदन पंत |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
::निज सुख से ही चिर चंचल-मन, | ::निज सुख से ही चिर चंचल-मन, | ||
::मैं हूँ प्रतिपल उन्मन, उन्मन। | ::मैं हूँ प्रतिपल उन्मन, उन्मन। | ||
+ | |||
मैं प्रेमी उच्चादर्शों का, | मैं प्रेमी उच्चादर्शों का, | ||
संस्कृति के स्वर्गिक-स्पर्शों का, | संस्कृति के स्वर्गिक-स्पर्शों का, | ||
पंक्ति 19: | पंक्ति 20: | ||
:लगता अपूर्ण मानव-जीवन, | :लगता अपूर्ण मानव-जीवन, | ||
:मैं इच्छा से उन्मन, उन्मन। | :मैं इच्छा से उन्मन, उन्मन। | ||
+ | |||
::जग-जीवन में उल्लास मुझे, | ::जग-जीवन में उल्लास मुझे, | ||
::नव-आशा, नव-अभिलाष मुझे, | ::नव-आशा, नव-अभिलाष मुझे, |
11:30, 10 जून 2010 के समय का अवतरण
क्या मेरी आत्मा का चिर-धन?
मैं रहता नित उन्मन, उन्मन!
प्रिय मुझे विश्व यह सचराचर,
तृण, तरु, पशु, पक्षी, नर, सुरवर,
सुन्दर अनादि शुभ सृष्टि अमर;
निज सुख से ही चिर चंचल-मन,
मैं हूँ प्रतिपल उन्मन, उन्मन।
मैं प्रेमी उच्चादर्शों का,
संस्कृति के स्वर्गिक-स्पर्शों का,
जीवन के हर्ष-विमर्षों का;
लगता अपूर्ण मानव-जीवन,
मैं इच्छा से उन्मन, उन्मन।
जग-जीवन में उल्लास मुझे,
नव-आशा, नव-अभिलाष मुझे,
ईश्वर पर चिर-विश्वास मुझे;
चाहिए विश्व को नव-जीवन
मैं आकुल रे उन्मन, उन्मन!
रचनाकाल: फ़रवरी’ १९३२