भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल को यूँ बहला रखा है / सरवर आलम राज 'सरवर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरवर आलम राज 'सरवर' |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> दिल को यूँ …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=सरवर आलम | + | |रचनाकार=सरवर आलम राज़ 'सरवर' |
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} |
11:36, 10 जून 2010 के समय का अवतरण
दिल को यूँ बहला रखा है
दर्द का नाम दवा रखा है !
आओ प्यार की बातें कर लें
इन बातों में क्या रखा है !
झिलमिल-झिलमिल करती आँखें
जैसे एक दिया रखा है !
अक़्ल ने अपनी मजबूरी का
थक कर नाम ख़ुदा रखा है !
मेरी सूरत देखते क्या हो ?
सामने आईना रखा है !
राहे-वफ़ा के हर काँटे पर
दर्द का इक क़तरा रखा है
अब आए तो क्या आए हो ?
आह ! यहाँ अब क्या रखा है !
अपने दिल में ढूँढो पहले
तुमने खु़द को छुपा रखा है
अब भी कुछ है बाक़ी प्यारे?
कौन सा ज़ुल्म उठा रखा है !
’सरवर’ कुछ तो मुँह से बोलो
यह क्या रोग लगा रखा है ?