भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इक लम्हा तो पत्थर भी खूं रो जाए / परवीन शाकिर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परवीन शाकिर |संग्रह=खुली आँखों में सपना / परवीन …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:14, 13 जून 2010 के समय का अवतरण
एक लम्हा तो पत्थर भी खूं रो जाए
जब ख़्वाबों का सोना मिट्टी हो जाए
इक ऐसी बारिश हो मेरे शहर पे जो
सारे दिल और सारे दरीचे धो जाए
पहरा देते रहते हैं जब तक खदशे संदेह
कैसे रात के साथ कोई फिर सो जाए
बारिश और नमू तो उसके हाथ में हैं
मिट्टी में पर बीज तो कोई बो जाए
तीन रूतों तक माँ जिसका रास्ता देखे
वो बच्चा चौथे मौसम में खो जाए