भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हवा की धुन पर वन की डाली-डाली गाए / परवीन शाकिर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परवीन शाकिर |संग्रह=खुली आँखों में सपना / परवीन …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:58, 15 जून 2010 के समय का अवतरण
हवा की धुन पर बन की डाली डाली गाये
कोयल कूके जंगल की हरियाली गाये
रुत वो है जब कोंपल की ख़ुशबू सुर माँगे
पुरवा के हमराह उमरिया बाली गाये
मोरनी बनकर पुरवा संग मैं जब भी नाचूँ
पूर्व भी बन में मतवाली होकर गाये
रात गए मैं बिंदिया खोजने जब भी निकलूँ
कंगन खनके और कानों की बाली गाये
रंग मनाया जाए ख़ुशबू खेली जाए
फूल हँसे पत्ते नाचें और माली गाये