भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नीर भरी दुख की बदली / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
मैं नीर भरी दु:ख की बदली!
| मैं नीर भरी दु:ख की बदली!

स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,
| स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,

क्रन्दन में आहत विश्व हंसा,
| क्रन्दन में आहत विश्व हंसा,

पंक्ति 10: | पंक्ति 11: | ||
पलकों में निर्झरिणी मचली!

| पलकों में निर्झरिणी मचली!

− | मेरा पग पग संगीत भरा,
| + | मेरा पग-पग संगीत भरा,

श्वासों में स्वप्न पराग झरा,
| श्वासों में स्वप्न पराग झरा,

नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
| नभ के नव रंग बुनते दुकूल,

पंक्ति 28: | पंक्ति 29: | ||
मेरा न कभी अपना होना,
| मेरा न कभी अपना होना,

परिचय इतना इतिहास यही
| परिचय इतना इतिहास यही

− | उमड़ी | + | उमड़ी कल थी मिट आज चली!

12:10, 23 जून 2010 का अवतरण
मैं नीर भरी दु:ख की बदली!
स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,
क्रन्दन में आहत विश्व हंसा,
नयनों में दीपक से जलते,
पलकों में निर्झरिणी मचली!
मेरा पग-पग संगीत भरा,
श्वासों में स्वप्न पराग झरा,
नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
छाया में मलय बयार पली,
मैं क्षितिज भॄकुटि पर घिर धूमिल,
चिंता का भार बनी अविरल,
रज-कण पर जल-कण हो बरसी,
नव जीवन अंकुर बन निकली!
पथ को न मलिन करता आना,
पद चिन्ह न दे जाता जाना,
सुधि मेरे आगम की जग में,
सुख की सिहरन बन अंत खिली!
विस्तृत नभ का कोई कोना,
मेरा न कभी अपना होना,
परिचय इतना इतिहास यही
उमड़ी कल थी मिट आज चली!