भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुनमुन बचपन / मनोज श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> '''चुनमुन बच…)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:56, 25 जून 2010 के समय का अवतरण

चुनमुन बचपन
 
दर्पण से बाहर
मैं हूं मनहर,
दर्पण से बाहर
संजोए हुए हूं
मन के कोने में
चुनमुन बचपन
 
मन के जिस कोने
बैठा है बचपन
औंधे मुंह
किलक-किलक
विहंस-विहंस
धूप और बारिश से
हवा और आतिश से
निरापद, निस्संकोच,
खेल रहा है
कंचा-गोली
डण्डा और गुल्ली
लुका-छिपी
संग बच्चे-हमजोली
करते अठखेली.