भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हरिता / विजय कुमार पंत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय कुमार पंत }} {{KKCatKavita}} <poem> स्वपन स्पंदन चिर परिच…)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:16, 30 जून 2010 के समय का अवतरण


स्वपन स्पंदन चिर परिचित
कलियों की कोमल अंगडाई
कलरव करता जल नदिया का
उन्नत पर्वत की तरुणाई!
भीगे त्रिन, पल्लव,कुसुम गंध
लहराते वृक्ष विटप भारी
मदमाती यौवन क्षुदा लिए
लिपटी है तन पर अमराई!
विह्वल सागर उत्ताल नृत्य
देता अम्बर को ज्ञान नया
ऊँचा भी है सब अर्थ हीन
न हो किंचिद भी गहराई!
दल शतदल गुंजित भ्रमर राग
मन हर लेते है बार बार
कर शांत क्लांत मन की पीड़ा ..
देती है भवसागर उतार
हरि हर हर कहती हरितायी