भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यह देह ही / सांवर दइया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem>मेरी देह तलाशती फिरती है तेरी देह जैसे सूर्य के पीछे धरती धरती …)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:04, 1 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

मेरी देह
तलाशती फिरती है तेरी देह
जैसे सूर्य के पीछे धरती
धरती के पीछे चंद्रमा
 
मेरी देह
व्याकुल तेरी देह के लिए
जैसे सागर की लहरें
पूनम के चांद के लिए
या तरसता है जैसे
    मोर बादल को
    सीप स्वाति बूंद को
यह देह ही है
जो जगाती है देवत्व भाव मुझमें
    तेरी देह के प्रति

दुनियावालो !
मेरे पतन की पहली देहरी है देह
मेरे उत्थान का चरम शिख्रर भी इसे ही जानो ।