भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हमारा प्यार / कर्णसिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कर्णसिंह चौहान |संग्रह=हिमालय नहीं है वितोशा / क…)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:04, 1 जुलाई 2010 के समय का अवतरण


हमारा प्यार
रेस्तरां की इस सेविका की
आंखों में
मुस्कुरा रहा है
उसे मौका दो

हमारा प्यार
ज्लातना प्यासा की
भट्टी में पकी
सोन मछली की
गंध में
फैल रहा है
इसे उठा लो।

हमारा प्यार
इस्सर नदी की कलकल में
गुनगुना रहा है
इसमें नहा लो।

हमारा प्यार
इस पहाड़ी की धुंध में
खो गया है
अब चलो।

ज्लातना प्यासा (सोन मछली) : रेस्तरां का नाम
इस्सर : सोफिया की बगल में बहती नदी