भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"महाकाल का आईना / गोबिन्द प्रसाद" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोबिन्द प्रसाद |संग्रह=मैं नहीं था लिखते समय / ग…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:04, 5 जुलाई 2010 के समय का अवतरण
महाकाल का आईना
मुझमें जाग रहा है :
कितने दरिया और
कितने आसमान
कितने इतिहास और
कितने वर्तमान
कितने स्फुरण और कितने जागरण
आँखों में हैं सत्ताओं के कितने रंग
कितने कर्षण
मुझमें जाग रहा है
भाषाओं का
अगम समुद्र से परे
ग्यान
मुझमें जाग रहा है
सोया हुआ
शब्द
राग
ध्यान