भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक माँ की कविताएँ-1 / नरेन्द्र जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेन्द्र जैन |संग्रह=तीता के लिए कविताएँ / नरेन...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=तीता के लिए कविताएँ / नरेन्द्र जैन | |संग्रह=तीता के लिए कविताएँ / नरेन्द्र जैन | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatKavita}} | |
<Poem> | <Poem> | ||
एकदम | एकदम |
02:50, 10 जुलाई 2010 के समय का अवतरण
एकदम
आवेश में
खिंचकर मेरा हाथ
पेट पर लगा दिया था
'सुनो, तुम अपने बच्चे का
हिलना-डुलना महसूस कर सकते हो'
एकदम
अविश्वसनीय था वह सब
उस धरती की गहराइयों में
वहाँ बच्चे का हाथ-पैर हिलाना
आतंकित कर देने वाली थी वह ख़ुशी
उसका यह कहना भी
कि तुम्हारे हाथ-पैर और चेहरे के
छोटे-छोटे आकार वहाँ साँस ले रहे हैं
ख़ून में रची-बसी
साँस लेती कविता की
प्रक्रिया से गुज़रते हुए
उसने मुझे परास्त कर दिया था