भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"महाप्रलय-2012 / मनोज श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' महाप्रल…)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:35, 19 जुलाई 2010 के समय का अवतरण


महाप्रलय-2012

घोषणाएं लदक-फदक
फल-फूल रही हैं
बिक रही हैं--
मुंह-मांगे दामों पर

जिन लड़कियों की टी-शर्ट पर
आगे नुकीले उरोज पर
लिखा हुआ महाप्रलय-२०१२,
उनके बरमुडा पर भी लिखा है-
'स्वागत् है--महाप्रलय'
रोमांस के लिए आमंत्रित करता हुआ

ऐसी प्रतीति है कि--
लोगबाग बेहद व्यस्त हैं
--असंख्य हाथों को फैलाए--
महाप्रलय के इस स्वागत् में
जैसेकि सदियों के अन्तराल पर
यह कोई बहुत बड़ा पर्व होगा,
लेकिन, होली, ईद, क्रिसमस से बड़ा नहीं.