भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तीनों बन्दर बापू के / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: रचनाकार: नागार्जुन Category:कविताएँ Category:नागार्जुन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ बापू के ...)
(कोई अंतर नहीं)

03:10, 17 मई 2007 का अवतरण

रचनाकार: नागार्जुन


~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

बापू के भी ताऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !

सरल सूत्र उलझाऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !

सचमुच जीवनदानी निकले तीनों बन्दर बापू के !

ग्यानी निकले, ध्यानी निकले तीनों बन्दर बापू के !

जल-थल-गगन-बिहारी निकले तीनों बन्दर बापू के !

लीला के गिरधारी निकले तीनों बन्दर बापू के !