भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रंगहीन / अशोक लव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक लव }} {{KKCatKavita}} <poem> हिल गए सब रंग रंग-बिरंगी रोशन…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:40, 9 अगस्त 2010 के समय का अवतरण
हिल गए सब रंग
रंग-बिरंगी रोशनियाँ बिखर गईं
बिखरती चली गईं।
रंगहीन
उत्साहहीन
सुबह-शाम।
क्षितिज के छोर अंधियाले
किसी के न आने की
संभावनाएँ।
बिखरन और सिर्फ़ बिखरन
मुट्ठियों से सरकते
पल-पल ।
न आहट
न दस्तक
बस
बंद किवाड़ों के पीछे
पसरा ज़िंदगी का रंगहीन कैनवस।