"जय जवान जय किसान जय विज्ञान / शास्त्री नित्यगोपाल कटारे" के अवतरणों में अंतर
छो (जय जवान जय किसान जय विज्ञान/ शास्त्री नित्यगोपाल कटारे का नाम बदलकर जय जवान जय किसान जय विज्ञान / श) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=शास्त्री नित्यगोपाल कटारे | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
+ | <poem> | ||
+ | युगों युगों से रहा निरन्तर जिसका लक्ष्य महान | ||
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान। | सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान। | ||
जय जवान जय किसान जय विज्ञान | जय जवान जय किसान जय विज्ञान | ||
पंक्ति 26: | पंक्ति 32: | ||
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान। | सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान। | ||
जय जवान जय किसान जय विज्ञान | जय जवान जय किसान जय विज्ञान | ||
+ | </poem> |
22:46, 16 अगस्त 2010 के समय का अवतरण
युगों युगों से रहा निरन्तर जिसका लक्ष्य महान
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान।
जय जवान जय किसान जय विज्ञान
सीमा की रक्षा करना सैनिक का काम बड़ा है
भारत माँ की रक्षा करने सीना तान खड़ा है
चाहे हिमालय की चोटी हो या फिर रेगिस्तान
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान।
जय जवान जय किसान जय विज्ञान
सदियों से किसान ने इस धरती पर स्वेद बहाया
सही मायने में गीता का कर्मयोग अपनाया
हरित् क्रान्ति और श्वेत क्रान्ति से देश बना धनवान
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान।
जय जवान जय किसान जय विज्ञान
आर्यभट्ट भाभा कलाम जैसे वैज्ञानिक पाये
पृथ्वी नाग त्रिशूल सरीखे प्रक्षेपास्त्र बनाये
स्वयं किया परमाणु परीक्षण बढ़ा राष्ट्र सम्मान
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान।
जय जवान जय किसान जय विज्ञान
पालन करता है किसान रक्षा जवान करता है
साधन दोनों को सदैव विज्ञान दिया करता है
तत्पर है हर भारतवासी देने को बलिदान
सत्य न्याय के पथ पर बढ़ता मेरा हिन्दुस्तान।
जय जवान जय किसान जय विज्ञान