भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्या जगह है? मुझको ले आए कहां ? / रविकांत अनमोल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकांत अनमोल |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> दो घड़ी इस द…)
 
 
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
  
 
सरह्दें ही सरहदें हैं हर तरफ़   
 
सरह्दें ही सरहदें हैं हर तरफ़   
क्या जगह है? मुझको ले आए कहां ?
+
क्या जगह है? मुझको ले आए कहां?
  
 
झड़ गए पत्ते तो शाख़ें कट गई                                                                             
 
झड़ गए पत्ते तो शाख़ें कट गई                                                                             
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
  
 
</poem>
 
</poem>
{{KKMeaning}}
 

14:16, 18 अगस्त 2010 के समय का अवतरण

दो घड़ी इस दिल को बहलाए कहां
आदमी जाए तो अब जाए कहां

सरह्दें ही सरहदें हैं हर तरफ़
क्या जगह है? मुझको ले आए कहां?

झड़ गए पत्ते तो शाख़ें कट गई
अब दरख़्तों में हैं वो साए कहां

आम का वो पेड़ कब का कट चुका
कोयल अब गाए भी तो गाए कहां

खेल कर होली हमारे ख़ून से
पल में खो जाते हैं वो साए कहां

जिनमें कुछ इनसानियत हो, प्यार हो
अब मिलेंगे ऐसे हमसाए कहां
(हमसाए=पड़ोसी)

जिनको गाने के लिए आए थे हम
हमने अब तक गीत वो गाए कहां