भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्मृतियां / ओम पुरोहित ‘कागद’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem>कुम्हार के चाक सी घूमती जिन्दगी, स्मृतियों के घड़े संजोती चली आ…)
 
छो (स्मृतियां/ ओम पुरोहित ‘कागद’ का नाम बदलकर स्मृतियां / ओम पुरोहित ‘कागद’ कर दिया गया है)
 
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
<poem>कुम्हार के चाक सी
+
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=ओम पुरोहित ‘कागद’ 
 +
|संग्रह=धूप क्यों छेड़ती है / ओम पुरोहित ‘कागद’
 +
}}
 +
{{KKCatKavita‎}}
 +
<Poem>
 +
कुम्हार के चाक सी
 
घूमती जिन्दगी,
 
घूमती जिन्दगी,
 
स्मृतियों के घड़े
 
स्मृतियों के घड़े

13:07, 31 अगस्त 2010 के समय का अवतरण

कुम्हार के चाक सी
घूमती जिन्दगी,
स्मृतियों के घड़े
संजोती चली आ रही है
मैं देखता हूं--
सुबह को कांधे पर लाद कर,
मजदूर दिन
सांझ के घर छोड़ आता है
और सो जाता है,
गरीबी की रेखा के नीचे आ कर।
सुबह फिर उठा देती है उसे,
सुबह आकर।

मैने देखा है--
धूप को
मजदूर की पीठ पर
श्रम बन कर नाचते।
परछांइयों को
पीछे खीचता पारिश्रमिक,
उतारता है धूप को
मजदूर की पीठ से।
पास ही कोनों में
छुप कर सो जाती है धूप,
गरीब की रेखा के नीचे आकर।
सुबह फिर उठा देती है उसे,
सुबह आकर।

मैने देखा है--
भूख को
मशीन में उंगलियां देते
मजदूर के पेट में मरते।
सांझ फिर जिलाती है
चने खिला कर उसे
दोपहर के बाद।
मिल के पीछे
गन्दे क्वार्टरों में
सो जाती है भूख,
सांझ,
श्रम,
मजदूर के साथ,
गरीबी की रेखा के नीचे आकर।
सुबह फिर उठा देती है उसे,
सुबह आकर।

सुबह........
मिल के भोंपू के रोने से पहले,
सुबह फिर उठा देती है उसे,
सुबह आकर।