भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जिन्दगी/ ओम पुरोहित ‘कागद’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (जिन्दगी/ ओम पुरोहित कागद का नाम बदलकर जिन्दगी/ ओम पुरोहित ‘कागद’ कर दिया गया है)
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=ओम पुरोहित कागद  
+
|रचनाकार=ओम पुरोहित ‘कागद’  
|संग्रह=धूप क्यों छेड़ती है / ओम पुरोहित कागद
+
|संग्रह=धूप क्यों छेड़ती है / ओम पुरोहित ‘कागद’
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}

13:11, 31 अगस्त 2010 के समय का अवतरण

ज़िन्दगी क्या है ?
जब-जब भी सोचा
हर बार
मुंह लगता सा उतर पाया।

मैंने पाया ;
मां की गोद में
रोते बच्चे के
आगे पड़ी
दूध की
खाली बोतल है -ज़िन्दगी।
रोजगार की तालश में
रेल के नीचे
कटी पड़ा
युवा लाश की
भूखी मां का प्रलाप है- ज़िन्दगी।

भ्रष्टाचार
मुनाफाखोरी
बे-ईमानी
नेता गिरी के लिए पुरस्कार
और अधिकारों की मांग के लिए
खांडे की धार है- ज़िन्दगी।

सब कुछ
देखती
सुनती
जमाने के दर्द
अपने में
संजोती
सहती
लेकिन फिर भी
भाव चेहरे पर रखती
आज का
ताज़ा अखबार है- ज़िन्दगी।