भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बयान देते हैं सब कोई जी नहीं देता / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
                  {{KKRachna}}
+
{{KKRachna
                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल
+
|रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
+
}}
                  }}
+
{{KKCatGhazal}}
                  {{KKCatGazal}}
+
<poem>
                  <poem>
+
 
बयान देते हैं सब, कोई जी नहीं देता
 
बयान देते हैं सब, कोई जी नहीं देता
  
पंक्ति 33: पंक्ति 32:
 
लिखत पढ़त ही शरीफों में ले गयी सर्वत  
 
लिखत पढ़त ही शरीफों में ले गयी सर्वत  
  
मगर लहू मुझे संजीदगी नहीं देता<poem/>
+
मगर लहू मुझे संजीदगी नहीं देता
 +
</poem>

18:08, 5 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

बयान देते हैं सब, कोई जी नहीं देता

कठिन समय पे कोई भीख भी नहीं देता


गरीब हो तो कहावत भी याद रखनी थी

बगैर तेल दिया रोशनी नहीं देता


चढाओ जितना भी जल, वो तो सिर्फ़ सूरज है

सुखा तो देता है लेकिन नमी नहीं देता


मैं दर्द लेके दुखी हूँ मगर पता है मुझे

मेरा ख़याल उन्हें भी खुशी नहीं देता


ये रिश्ते नाते भी लगते हैं उस महाजन से

जो सूद लेता है, खाता बही नहीं देता


लिखत पढ़त ही शरीफों में ले गयी सर्वत

मगर लहू मुझे संजीदगी नहीं देता