भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उठती है हर एक दिल में यहाँ पीर हमेशा / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=सर्वत एम जमाल | |
− | + | }} | |
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
− | + | <poem> | |
− | + | ||
उठती है हर इक दिल में यहाँ पीर हमेशा | उठती है हर इक दिल में यहाँ पीर हमेशा | ||
पंक्ति 28: | पंक्ति 27: | ||
लाहौर से दिल्ली की डगर साफ़ है लेकिन | लाहौर से दिल्ली की डगर साफ़ है लेकिन | ||
− | आंखों में खटक जाता है कश्मीर हमेशा< | + | आंखों में खटक जाता है कश्मीर हमेशा |
+ | </poem> |
18:11, 5 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
उठती है हर इक दिल में यहाँ पीर हमेशा
चुभता है कलेजे में कोई तीर हमेशा
जागो तो फिजा अपने मवाफिक नहीं मिलती
उल्टी ही मिली ख्वाबों की ताबीर हमेशा
अख़बार के पन्नों पे अगर छप भी गयी तो
क्या सच है, बताती नहीं तस्वीर हमेशा
दुश्मन कभी बातों से भी हो जाता है घायल
काम आती नहीं जंग में शमशीर हमेशा
लाहौर से दिल्ली की डगर साफ़ है लेकिन
आंखों में खटक जाता है कश्मीर हमेशा