भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इधर हंसों के जोड़े पालता है / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=सर्वत एम जमाल | |
− | + | }} | |
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
− | + | <poem> | |
− | + | ||
इधर हंसों के जोड़े पालता है | इधर हंसों के जोड़े पालता है | ||
पंक्ति 39: | पंक्ति 38: | ||
भला जीतेगा कैसे जंग में वह | भला जीतेगा कैसे जंग में वह | ||
− | मेरा दुश्मन भगोड़े पालता है< | + | मेरा दुश्मन भगोड़े पालता है |
+ | </poem> |
18:21, 5 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
इधर हंसों के जोड़े पालता है
उधर कीड़े मकोड़े पालता है
बुराई भी सभी करते हैं उसकी
पर उसको कौन छोड़े, पालता है
यकीनन है कोई खुफिया इरादा
कोई ऐसे ही थोड़े पालता है
बचा है कोई भी, जो आज ख़ुद को,
बिना तोड़े मरोड़े पालता है ?
जो दिखलाई नहीं पड़ते किसी को
बदन ऐसे भी फोड़े पालता है
वहीं कानून की होती है इज्जत
जहाँ इंसाफ कोड़े पालता है
भला जीतेगा कैसे जंग में वह
मेरा दुश्मन भगोड़े पालता है