भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कभी आका कभी सरकार लिखना / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
  
 
गली कूचों में रह जाती हैं घुट कर
 
गली कूचों में रह जाती हैं घुट कर
अब अफवाहें सरे बाज़ार लिखना
+
अब अफ़वाहें सरे बाज़ार लिखना
  
 
तमाचा-सा न जाने क्यों लगा है
 
तमाचा-सा न जाने क्यों लगा है

21:28, 5 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

कभी आका कभी सरकार लिखना
हमें भी आ गया किरदार लिखना

ये मजबूरी है या व्यापार , लिखना
सियासी जश्न को त्यौहार लिखना

हमारे दिन गुज़र जाते हैं लेकिन
तुम्हें कैसी लगी दीवार, लिखना

गली कूचों में रह जाती हैं घुट कर
अब अफ़वाहें सरे बाज़ार लिखना

तमाचा-सा न जाने क्यों लगा है
वतन वालों को मेरा प्यार लिखना

ये जीवन है कि बचपन की पढाई
एक-एक ग़लती पे सौ-सौ बार लिखना

कुछ इक उनकी नज़र में हों तो जायज़
मगर हर शख्स को गद्दार लिखना ?