भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विरक्ति के मुंह में / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल Category:कविताएँ Category:केदारनाथ अग्रवाल ~*~*~...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
− | रचनाकार | + | {{KKRachna |
− | + | |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल | |
− | + | |संग्रह=पंख और पतवार / केदारनाथ अग्रवाल | |
− | + | }} | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
एक और दिन उड़ गया | एक और दिन उड़ गया | ||
09:49, 28 फ़रवरी 2008 के समय का अवतरण
एक और दिन उड़ गया
कबूतरी गुटरगूं का ।
एक और शाम ढल गई
गुलाब पंखुरियों की ।
एक और रात रो गई
ओस के मोतियों की ।
अब तक अकेला मैं अकेला हूं
विरक्ति के मुंह में,
त्रिकाल को भोगता,
दिन के साथ उड़ता,
शाम के साथ ढलता,
रात के साथ रोता ।
('पंख और पतवार' नामक कविता-संग्रह से)