भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धूम ऐसी मचा गया कोहरा / बिरजीस राशिद आरफ़ी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=बिरजीस राशिद आरफ़ी | |रचनाकार=बिरजीस राशिद आरफ़ी | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=जैसा भी है / बिरजीस राशिद आरफ़ी |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
16:19, 19 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
धूम ऐसी मचा गया कोहरा
जैसे सूरज को खा गया कोहरा
बन के अफ़वाह छा गया कोहरा
बंद कमरों मे आ गया कोहरा
तेरे पन्नों पे आज ऐ अख़बार
कितनी लाशें बिछा गया कोहरा
साँस के साथ दिल की रग-रग में
बर्फ़ की तह जमा गया कोहरा
अपने बच्चों से क्या कहे मज़दूर
घर का चूल्हा बुझा गया कोहरा
धूप कितनी अज़ीम नेमत है
चार दिन में बता गया कोहरा
उनके चेहरे पे सुरमई आँचल
चाँद पे जैसे छा गया कोहरा.
शब्दार्थ
<references/>