"उस घड़ी जबकि मासूम था / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | रचनाकार=सर्वत एम जमाल | + | |रचनाकार=सर्वत एम जमाल |
− | संग्रह= | + | |संग्रह= |
}} | }} | ||
{{KKCatGeet}} | {{KKCatGeet}} |
12:22, 21 सितम्बर 2010 का अवतरण
उस घड़ी जबकि मासूम था
फूल, खुशबू, हवा, चांदनी
मुकुराहत, खनक कहकहे,
टाफियां, लोरियां और माँ
जिन्दगी गुलज़ार थी
मैं कमी जानता ही न था.
सारे सुख मेरे हिस्से में थे
शहजादों सी मेरी बसर
शहजादे मेरे भाई थे
शहजादी सी मेरी बहन
बाप राजा महाराज से
एक हकीकत थी, सपना नहीं
सोचता था बड़ा होके मैं
ताज पहनूँगा जिस दिन यहाँ
बस उसी दिन से दे दूंगा मैं
सारे बच्चों को आज़ादियाँ
मास्टर जायेंगे जेल में
सिलसिले पढ़ने लिखने के फिर
बंद हो जाएंगे देश में
खेलना खेलना, खेलना
रीति होगी मेरे देश की
नीति होगी मेरे देश की
जो भी इसका मुखालिफ हो
सख्त उसको मिलेगी सजा
पर....
पर ज़रा उम्र खिसकी जहां
फिर पता यह चला जिन्दगी
खुशबुओं का बिछौना नहीं
नन्हे हाथों में आ जाए तो
बोझ है ये खिलौना नहीं