भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आस्तीन क्या जेब में रहिए/ सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {KKGlobal}}{ {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{KKGlobal}}{
+
{{KKGlobal}}
                  {{KKRachna}}
+
{{KKRachna
                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल
+
|रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
+
}}
                  }}
+
{{KKCatGhazal}}
                  {{KKCatGazal}}
+
<poem>
                  <poem>
+
 
आस्तीन क्या जेब में रहिये
 
आस्तीन क्या जेब में रहिये
 
दूर से ज़हर यूं मत उगलिए
 
दूर से ज़हर यूं मत उगलिए

10:44, 23 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

आस्तीन क्या जेब में रहिये
दूर से ज़हर यूं मत उगलिए

आप नसीमे सहर नहीं हैं
आंधी हैं तो तेज ही चलिए

यहीं दफीने हैं जीवन के
मिट्टी थोड़ी और पलटिये

कौन सी बात थी तूफानों में
सहम गए हैं वक्त के पहिये

राह अभी हमवार नहीं है
पाँव जमीं पर देख के रखिये

तुझ पर भारी अपने गहने
हम पर अपने दाल और दलिये

सब मंजिल की फिक्र में गुम हैं
आपका क्या है बैठे रहिये

सर्वत अब अपने शेरों में
थोड़ी सी रंगीनी भरिये

_________________________________