भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हौसला दिल का निकल जाने दे / शहरयार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शहरयार |संग्रह=सैरे-जहाँ / शहरयार }} {{KKCatKavita}} <poem> हौसल…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:17, 23 सितम्बर 2010 का अवतरण
हौसला दिल का निकल जाने दे
मुझको जल जाने दे पिघल जाने दे
आँच फूलों पे न आने दे मगर
ख़सो-ख़ाशाक को जल जाने दे
मुद्दतों बाद सबा आई है
मौसमे दिल को बदल जाने दे
छा रही है जो मेरी आँखों पर
उन घटाओं को मचल जाने दे
तज़्किरा उसका अभी रहने दे
और कुछ रात को ढल जाने दे