भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धान जब भी फूटता है / बुद्धिनाथ मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बुद्धिनाथ मिश्र |संग्रह=शिखरिणी / बुद्धिनाथ मि…)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
<Poem>
 
<Poem>
 
धान जब भी फूटता है गाँव में
 
धान जब भी फूटता है गाँव में
एक बच्चा दुधमुँहा
+
एक बच्चा दुधमुँहा किलकारियाँ भरता हुआ  
:किलकारियाँ भरता हुआ  
+
 
आ लिपट जाता हमारे पाँव में।  
 
आ लिपट जाता हमारे पाँव में।  
  
पंक्ति 28: पंक्ति 27:
  
 
फैल जाती है सिघाड़े की लतर-सी
 
फैल जाती है सिघाड़े की लतर-सी
पीर मन की  
+
पीर मन की छेंकती है द्वार
:छेंकती है द्वार
+
तोड़ते किस तरह मौसम के थपेड़े
तोड़ते किस तरह  
+
:मौसम के थपेड़े
+
 
जानती कमला नदी की धार  
 
जानती कमला नदी की धार  
  

22:10, 17 अक्टूबर 2010 के समय का अवतरण

धान जब भी फूटता है गाँव में
एक बच्चा दुधमुँहा किलकारियाँ भरता हुआ
आ लिपट जाता हमारे पाँव में।

नाप आती छागलों से ताल-पोखर
सुआपाखी मेड़
एक बिटिया-सी किरण है
रोप देती चांदनी का पेड़

काटते कीचड़ सने तन का बुढ़ापा
हम थके-हारे उसी की छाँव में।

धान-खेतों में हमें मिलती
सुखद नवजात शिशु की गंध
ऊख जैसी यह गृहस्थी
गाँठ का रस बाँटती निर्बंध

यह गरीबी और जाँगरतोड़ मिहनत
हाथ दो, सौ छेद जैसे नाव में।

फैल जाती है सिघाड़े की लतर-सी
पीर मन की छेंकती है द्वार
तोड़ते किस तरह मौसम के थपेड़े
जानती कमला नदी की धार

लहलहाती नहीं फसलें बतकही से
कह रहे हैं लोग गाँव-गिराँव में।