भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दंशित मैं / अनिरुद्ध नीरव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध नीरव |संग्रह=उड़ने की मुद्रा में / अनिर…)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:48, 21 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण

दरपनी ताल को
       मछेरूँ
जाल लिए
अपने ही बिम्ब को
        तरेरूँ

हिरनाते
पलों की कतार
गंधे
कस्तूरिया बयार

किसको
किस कोण से
       अहेरूँ

बीन और
       ज़हरमोहरे
नागलोक में तो
       उतरे नहीं खरे

दंशित मैं
किस तरह
       सँपेरूँ ।