भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीवन की सुनसान डगर में / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अनिल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> जीवन की सुनसान डग…) |
Kumar anil (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
<Poem> | <Poem> | ||
जीवन की सुनसान डगर में | जीवन की सुनसान डगर में | ||
− | तनहा हूँ | + | तनहा हूँ हर एक सफ़र में |
हवा, धूप, पानी से बढ़कर | हवा, धूप, पानी से बढ़कर |
19:02, 22 नवम्बर 2010 का अवतरण
{
जीवन की सुनसान डगर में
तनहा हूँ हर एक सफ़र में
हवा, धूप, पानी से बढ़कर
तुम रहते हो मेरे घर में
भूखे बच्चे बाट जोहते
आटा-दाल नहीं है घर में
घर में ज़्यादा शोर सड़क से
अंतर क्या है घर बाहर में
मारा-मारा फिरता है वो
इस खंडहर से उस खंडहर में
घर कहता है छोड़ के आना
दफ़्तर की बातें दफ़्तर में
घर में भर लूँ सारी दुनिया
घर तो हो पर दुनिया भर में
इन्हें काट कर छोटा कर दो
पाँव नहीं छिपते चादर में