भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पहले ऐसा लगाव था ही नहीं/ सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम. जमाल संग्रह= }} {{KKCatGazal}} <poem> पहले ऐसा लगाव …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:53, 22 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
रचनाकार=सर्वत एम. जमाल संग्रह= }} साँचा:KKCatGazal
पहले ऐसा लगाव था ही नहीं
यह हमारा स्वभाव था ही नहीं
सैकड़ों मर गए अभावों से
वो कहेंगे अभाव था ही नहीं
हार कर जंग लोग जब लौटे
जिस्म पर कोई घाव था ही नहीं
शहर देहात उस समय डूबे
जब नदी में बहाव था ही नहीं