"दीपक जलाना एक बार / बुलाकी दास बावरा" के अवतरणों में अंतर
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= बुलाकी दास बावरा }} Category: हिंदी भाषा {{KKCatKavita}} <Poem> प…) |
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार= बुलाकी दास बावरा | |रचनाकार= बुलाकी दास बावरा | ||
}} | }} | ||
− | [[Category: | + | [[Category: कविता]] |
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> |
04:15, 29 नवम्बर 2010 का अवतरण
प्रिय ! मिलन की राह में, दीपक जलाना एक बार ।
चाँद घन घूंघट उठा कर, झांक लेना एक बार ।।
विस्मृति में भूलती क्यों, चाँदनी पद्चाप को ?
क्या सहे उत्तप्त वसुधा, तिमिर घन के ताप को ?
रागिनी से दूर सुरभि, भूल कर आलाप को ?
अगर झुरने जाय तो, रोक लेना एक बार ।
प्रिय ! मिलन की राह में, दीपक जलाना एक बार
कब तक चलेगा वेदना में साधना का ये सफर ?
क्या कभी जीवन में आएगा हर्ष का भी पहर ?
ना कभी इस सूने तट को, भाएगी कोई लहर ?
खो रहा हो रव कहीं, चोप लेना एक बार ।
प्रिय ! मिलन की राह में, दीपक जलाना एक बार ।
वो समां बतियाता था, ये समां तो मौन है
कौन जाने इस जगत का प्रीति वाहक कौन है
तल्खियां ही तल्खियां है शेष सब कुछ गौण है
फिर भी कुछ जो है उसे ही आंक लेना एक बार ।
प्रिय ! मिलन की राह में, दीपक जलाना एक बार ।
प्रिय ! मिलन की राह में, दीपक जलाना एक बार ।
चाँद घन घूंघट उठा कर, झांक लेना एक बार ।।