भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीवन की सुनसान डगर में / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=कुमार अनिल | |रचनाकार=कुमार अनिल |
21:40, 30 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
जीवन की सुनसान डगर में
तनहा हूँ हर एक सफ़र में
हवा, धूप, पानी से बढ़कर
तुम रहते हो मेरे घर में
भूखे बच्चे बाट जोहते
आटा-दाल नहीं है घर में
घर में ज़्यादा शोर सड़क से
अंतर क्या है घर बाहर में
मारा-मारा फिरता है वो
इस खंडहर से उस खंडहर में
घर कहता है छोड़ के आना
दफ़्तर की बातें दफ़्तर में
घर में भर लूँ सारी दुनिया
घर तो हो पर दुनिया भर में
इन्हें काट कर छोटा कर दो
पाँव नहीं छिपते चादर में