भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राजा भोगते हैं प्यार के सपने / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)
(कोई अंतर नहीं)

22:05, 7 दिसम्बर 2010 का अवतरण

आईने में
मुँह देखता है
घर का चाँद,
पीछे पीछे दुनिया
रात के
कंबल में
कैद पड़ी है।

तड़पती है
एक मछली
विकर्षण से आहत
अपने पानी के
समुद्र में।

सजा
भोगते हैं
प्यार के सपने
राख में दबे
निरुद्धार।

रचनाकाल: ११-०६-१९७२, मद्रास