भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
{{KKRachna
|रचनाकार=रामधारी सिंह "दिनकर"
|अनुवादक=|संग्रह= समर निंद्य है / रामधारी सिंह "दिनकर"

{{KKCatKavita}}
<poem>
न्याय शान्ति का प्रथम न्यास है
जब तक न्याय न आता,
जैसा भी हो महल शान्ति का
सुदृढ़ नहीं रह पाता।
न्याय शान्ति का प्रथम न्यास है
जब तक न्याय न आता,
जैसा भी हो महल शान्ति का
सुदृढ़ नहीं रह पाता।

::कृत्रिम शान्ति सशंक आप
::अपने से ही डरती है,
::खड्ग छोड़ विश्वास किसी का
::कभी नहीं करती है|

और जिन्हें इस शान्ति-व्यवस्था
में सुख-भोग सुलभ है,
उनके लिये शान्ति ही जीवन -
सार, सिद्धि दुर्लभ है।

::पर, जिनकी अस्थियाँ चबाकर,
::शोणित पी कर तन का,
::जीती है यह शान्ति, दाह
::समझो कुछ उनके मन का।

स्वत्व माँगने से न मिले,
संघात पाप हो जायें,
बोलो धर्मराज, शोषित वे
जियें या कि मिट जायें?

::न्यायोचित अधिकार माँगने
::से न मिले, तो लड़ के,
::तेजस्वी छीनते समर को
::जीत, या कि खुद मर के।

किसने कहा पाप है समुचित
स्वत्व-प्राप्ति-हित लड़ना?
उठा न्याय का खड्ग समर में
अभय मारना-मरना?

::क्षमा, दया, तप, तेज, मनोबल
::की दे वृथा दुहाई,
::धर्मराज व्यंजित करते तुम
::मानव की कदराई।

हिंसा का आघात तपस्या ने
कब, कहाँ सहा है?
देवों का दल सदा दानवों
से हारता रहा है।

::मन:शक्ति प्यारी थी तुमको
::यदि पौरुष ज्वलन से,
::लोभ किया क्यों भरत-राज्य का?
::फिर आये क्यों वन से?

पिया भीष्म ने विष, लाक्षागृह
जला, हुए वनवासी,
केशकर्षिता प्रिया सभा-सम्मुख
कहलायी दासी।

::क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल,
::सबका लिया सहारा;
::पर नर-व्याघ्र सुयोधन तुमसे
::कहो, कहाँ कब हारा?
<br/poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
16,172
edits